Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

SDM SVU Raid: बिहार में प्रेरणा के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा? सोने के सिक्के, जमीन और फ्लैट बरामद

sdm-svu-raid-gold-coins-property-engineer-husband
0 10

SDM SVU Raid: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में एसवीयू की एक छापेमारी में गोपालगंज की सदर एसडीओ प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। पता चला है कि इनके दस बैंक खातों और अन्य वित्तीय संस्थाओं में लगभग 56 लाख 28 हजार रुपये जमा हैं।

छापे के दौरान दोनों के पास से 2 करोड़ 82 लाख 65 हजार

‎
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापे के दौरान दोनों के पास से 2 करोड़ 82 लाख 65 हजार रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों का भी पता चला। इस मामले में आय से अधिक और अवैध संपत्ति से संबंधित शिकायत ईओयू में दर्ज कराई गई है। एसवीयू के एडीजी सुधांशु कुमार के अनुसार, एसवीयू थाने में कांड संख्या 29/2026 के तहत एसडीओ प्रेरणा सिंह और उनके पति रितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

‎झारखंड के धनबाद में एसवीयू की छापेमारी के दौरान एक फ्लैट खरीद से संबंधित दस्तावेज और एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई, जिस पर एसडीएस का बोर्ड लगा हुआ है। साथ ही, 10 ग्राम के 6 सोने के सिक्कों की खरीद से जुड़ा एक दस्तावेज भी मिला है, जिसमें उल्लेख है कि ये सिक्के 5 नवंबर को लगभग 9 लाख रुपये में खरीदे गए थे।

दानापुर और रोहतास में लाखों-करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन

‎

‎तलाशी के दौरान एक और कार तथा एक स्कूटी के बारे में जानकारी मिली। इसके अलावा, एसबीआई और पीएनबी में 10 लाख रुपये और एसबीआई की आनंदपुरी शाखा (पटना) में दो लॉकरों की भी जानकारी प्राप्त हुई है। दानापुर और रोहतास में लाखों-करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन और फ्लैटों के बारे में भी सबूत मिले हैं।


मंगलवार को एसवीयू की टीम ने पटना, रोहतास और गोपालगंज में 6 विभिन्न स्थलों पर एकसाथ तलाशी अभियान चलाया। दंपती के खिलाफ ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति संचयित करने का आरोप लगा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर जुटाए गए साक्ष्यों के बल पर एजेंसी ने यह छापेमारी की। छापेमारी के दायरे में दंपती सहित कई अन्य लोग शामिल थे। जुड़े अलग-अलग आवासीय और अन्य ठिकाने शामिल हैं।

Leave a comment