Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Pakistan First Astronaut: चीन की मदद से अंतरिक्ष पहुंचा पाकिस्तान, जानिए कौन हैं पहले एस्ट्रोनॉट मोहम्मद जीशान अली

pakistan-first-astronaut-muhammad-zeeshan-ali-china-space-mission
0 10

Pakistan First Astronaut: पाकिस्तान एक नया ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने जा रहा है। 40 वर्षीय वायुसेना के विंग कमांडर मोहम्मद जीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट बन गए हैं। इसके साथ ही, वह चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी नागरिक भी होंगे। चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी ने 24 नवंबर को मिशन की तीन सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसके बाद इनका अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान 25 नवंबर को किया गया।

SUPARCO और चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग

‎
मोहम्मद जीशान अली पाकिस्तान वायुसेना में विंग कमांडर की पदवी पर हैं। उनकी उम्र 40 साल है और उनके पास विमान उड़ाने का व्यापक अनुभव है। एक सैन्य पायलट के रूप में उनका अनुभव उनकी स्पेस यात्री के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस भूमिका के लिए कठिन उड़ान स्थितियों, तकनीकी प्रबंधन और शारीरिक चुनौतियों का सामना करने की क्षमता आवश्यक होती है।

‎‎अप्रैल 2026 में, जीशान अली और खुर्रम दाऊद को चीन में एस्ट्रोनॉट प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। दोनों का चयन पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO और चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग कार्यक्रम के तहत हुआ। चीन पहुंचने के बाद, दोनों उम्मीदवारों ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके परिणामस्वरूप, जीशान अली को पाकिस्तान के मुख्य अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शेनझोऊ-24 मिशन के लिए चुना गया। उन्होंने चीन के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में अंतरिक्ष मिशन से संबंधित आवश्यक कौशल विकसित किए। इस प्रशिक्षण में अंतरिक्ष यान का संचालन, वैज्ञानिक प्रयोगों का निष्पादन, आपात स्थितियों का सामना करने की तैयारी और अंतरिक्ष की परिस्थितियों में खुद को ढालना शामिल था।

मंदारिन भाषा का ज्ञान

‎
इसके अलावा, चीनी अंतरिक्ष यात्रियों और मिशन से जुड़े अधिकारियों के साथ संवाद करने के लिए उन्होंने मंदारिन भाषा का ज्ञान भी हासिल किया। यह मिशन पाकिस्तान को मानव अंतरिक्ष उड़ान और वैज्ञानिक शोध का अनुभव प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। जीशान अली शेनझोऊ-24 मिशन में पेलोड स्पेशलिस्ट के रूप में कार्य करेंगे, जिनका मुख्य कार्य तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर वैज्ञानिक और तकनीकी प्रयोगों को अंजाम देना होगा।र्ट के मुताबिक, मिशन के लिए पाकिस्तान के 300 से अधिक प्रस्तावों में से चार शोध परियोजनाएं चुनी गई हैं. इनमें जैव प्रौद्योगिकी और पदार्थों से जुड़े प्रयोग शामिल हैं. इन शोधों का इस्तेमाल खाद्य सुरक्षा समेत दूसरे वैज्ञानिक क्षेत्रों में हो सकता है।

जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान

‎

‎शेनझोउ-24 मिशन 25 नवंबर को सुबह 8:18 बजे चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरने वाला है। इस अभियान में चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो कमांडर की भूमिका में होंगे, जबकि वू यी फ्लाइट इंजीनियर के रूप में शामिल होंगे।


जीशान अली लगभग एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे, इसके बाद वह शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से Earth पर लौट आएंगे। उन्होंने इस मिशन को पाकिस्तान के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी यह यात्रा युवाओं को विज्ञान, तकनीकी और अंतरिक्ष अनुसंधान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करे।

Leave a comment