Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

महिला आरक्षण बिल पर बवाल, पटना में लाखों महिलाओं के जुटने का दावा

mahila arakshan bill bawal patna lakhon mahila protest 20260420 083413 0000
0 49

महिला आरक्षण बिल के संसद में न पारित होने के कारण एनडीए की महिला कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। अब प्रदेश की महिलाएं अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए इस विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरने का निर्णय ले चुकी हैं। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज (सोमवार) लाखों महिलाएं एकत्र होंगी और विपक्ष के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी।

एनडीए की महिला कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं शामिल

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में एनडीए की महिला कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं शामिल होंगी। वे संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने की मांग करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। गांधी मैदान में एक भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश भर से आई लाखों महिलाओं को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ एनडीए के कई प्रमुख नेता भी संबोधित करेंगे।

आक्रोशित महिला नेत्रियों की हुंकार

संजय सरावगी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पास न होने के कारण बिहार की आधी आबादी निराश और अपमानित महसूस कर रही है। कल गांधी मैदान में इन आक्रोशित महिला नेत्रियों की हुंकार इसका एक प्रदर्शन होगी।

उन्होंने यह दावा किया कि इस आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में सामान्य महिलाएं भी शामिल होंगी। वे आरजेडी और कांग्रेस से ये सवाल पूछेंगी कि अगर उनकी घर की महिलाएं सांसद बन सकती हैं, तो हम गांव की महिलाओं को इस हक और अधिकार से क्यों वंचित किया गया है?

Leave a comment