Sen your news articles to publish at [email protected]
Muzaffarpur NEET Protest: तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस सख्त, पहचान बताने पर ₹10,000 इनाम
Muzaffarpur NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ गुरुवार शाम को हुए प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसएसपी कार्यालय से जानकारी मिली है कि समाहरणालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
इस घटना के संबंध में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस प्रक्रिया में संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरों को सार्वजनिक किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा जारी किया गया हेल्प लाईन नम्बर
मुजफ्फरपुर पुलिस जनता से अनुरोध करती है कि यदि उन्हें प्रकाशित तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो वे कृपया सूचनाएं पुलिस द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें। इससे संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
जो लोग प्रकाशित तस्वीरों में दिखने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में मदद करेंगे, उन्हें ₹10,000 (दस हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार हर्जाना वसूला जाएगा। सूचना देने के लिए जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9431896700 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गुप्त रहेगी।
