Sen your news articles to publish at [email protected]
Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार, प्रति लीटर कीमतों में लगभग 90 पैसे की वृद्धि की गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, डीजल की कीमत 91 पैसे और पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। दिल्ली में अब डीजल की कीमत 91.58 रुपये और पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
मुंबई में, पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुँच गई है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये हो गई है।
