Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Tej Pratap Yadav PA Case: पीए ने की करोड़ों की चोरी? 20 लाख कैश और सोना लेकर भागा, केस दर्ज

tej pratap yadav pa theft case registered in patna police station 20260623 114222 0000
0 126

Tej Pratap Yadav PA Case: राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (Tej Pratap Yadav) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्थित निवास में चोरी की घटना हुई है।

उन्होंने शिकायत की है कि उनके घर से 20 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप और आईफोन चोरी कर लिए गए।

इस सिलसिले में उन्होंने सचिवालय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वैशाली जिले के विशनपुर सैद अली मनियारपुर निवासी पंजाबी राय का बेटा मोतीलाल राय उनके 42 हार्डिंग रोड स्थित घर में चोरी को अंजाम दिया।

थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे

तेज प्रताप यादव ने बताया कि यह घटना 22 जून को हुई थी। रात करीब 11:30 बजे, अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को उनकी आवास की बाउंड्री को फांदते हुए देखा, हाथ में एक बैग लिए हुए।

दोनों ने यह पुष्टि की है कि मोतीलाल राय ने उनके घर में चोरी की। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की अपील की है।

तेज प्रताप यादव को इन दिनों थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले, उन्होंने आकाश यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी।

इस स्थिति में, उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी याद किया है, यह कहते हुए कि मुसीबत के समय में भाई को हमेशा साथ होना चाहिए।

Leave a comment