Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

LJP Ramvilas: रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी

ljp ramvilas rupak kumar appointed national general secretary delhi prabhar 20260718 180126 0000
0 30

LJP Ramvilas: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए और उसे अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) द्वारा पत्र जारी कर की गई।

1000223289
1000223289

पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता का मिला इनाम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, कड़े अनुशासन, समर्पण और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता का लगातार परिचय दिया है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी हमेशा से सक्रिय भागीदारी रही है। पार्टी के प्रति उनकी इसी अटूट निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की कमान और राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि रूपक कुमार के खेल और संगठनात्मक अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और दिल्ली में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा- कसौटी पर खरा उतरूँगा

इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के मिलने पर रूपक कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शीर्ष नेतृत्व और खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और चिराग पासवान जी व पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य होगा।”

इस नियुक्ति के बाद दिल्ली और बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और रूपक कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a comment