Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Neha bora Reaction: नेहा बोरा ने रिहाई के बाद सरकार को दिया जवाब, बोलीं- ‘यह जीत हर छात्र की है’

images (65)
0 47

Neha bora Reaction: दिल्ली से पटना पहुंची छात्र नेता नेहा बोरा ने बेउर जेल में बंद छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर छात्रों पर लगाए गए मामले वापस नहीं लिए गए और सभी छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो 30 तारीख को पूरे बिहार के छात्र फिर से बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

नेहा बोरा के इस घोषणा के महज कुछ घंटों बाद, सरकार की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमें सभी प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई का निर्देश दिया गया। इस निर्णय पर नेहा बोरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की एकजुटता की जीत है।

नेहा बोरा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

देर रात हुई खास बातचीत में नेहा बोरा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया, लेकिन यह भी कहा कि जब तक गिरफ्तार किए गए छात्र घर वापस नहीं लौटते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जो कि 30 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने सरकार के नोटिस को प्राथमिकता देते हुए पुलिस से मांग की कि सभी छात्रों को जल्द रिहा किया जाए।

नेहा बोरा ने स्पष्ट किया कि छात्रों का प्रदर्शन सरकार में डर और असुरक्षा का एक संकेत है, और इस पर पुलिस की कार्रवाई ने उन्हें भड़काया है।

वह यह भी बताती हैं कि वह गिरफ्तार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। जब तक सभी छात्र अपने-अपने घर नहीं पहुँचते, तब तक उनके अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बेऊर जेल में बंद प्रदर्शनकारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर दमन किया।

Leave a comment