Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rahul Priyanka FIR: दिल्ली में कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी में घुसने का आरोप

Rahul Priyanka Protest Election Commission
0 25

दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति दाखिल होने और वहां धरना देने के मामले में कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के कई अन्य सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बिना अनुमति मार्च और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने के खिलाफ कार्यवाई

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि इस प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च के लिए न तो कोई आधिकारिक अनुमति मांगी गई थी और न ही दी गई थी। जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय के पास बैरिकेड्स लगाकर रोका गया, तो कई नेता और सांसद वहीं सड़क पर धरना देने के लिए बैठ गए।

आकाशवाणी भवन परिसर में अवैध प्रवेश

पुलिस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अन्य विपक्षी सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के साथ संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना किसी अनुमति के प्रवेश कर गए। नेताओं ने भवन के अंदर जाकर धरना शुरू कर दिया, जो लगभग आठ घंटे तक चला।

लगभग 8 घंटे तक चला धरना, देर रात हुई रिहाई

आकाशवाणी भवन में हुई इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने परिसर को खाली कराने के लिए कार्रवाई की। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस में ले जाए गया। अंततः, देर रात 10 बजे के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।

पुलिस की दलील और केस का विवरण

दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक संवेदनशील और प्रतिबंधित सरकारी इमारत के परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करना और वहां प्रदर्शन करना नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर कानून व्यवस्था को भंग करने और अनधिकृत प्रवेश के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है, और इस पर आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

Leave a comment